ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / उद्योगपति राहुल बजाज का निधन, लंबे समय से थे कैंसर से पीड़ित ...

उद्योगपति राहुल बजाज का निधन, लंबे समय से थे कैंसर से पीड़ित

12-Feb-2022 04:44 PM

DESK: देश के जाने-माने उद्योगपति राहुल बजाज का निधन हो गया है। शनिवार को पुणे में 83 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। लंबे समय से वे कैंसर से पीड़ित थे। राहुल बजाज करीब 50 सालों तक बजाज ग्रुप के चेयरमैन थे। उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था। 


बजाज ग्रुप की ओर से बताया गया कि बेहद दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि राहुल बजाज अब हमारे बीच नहीं रहे। राहुल बजाज का निधन शनिवार की दोपहर में हुआ। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी ट्वीट करके यह जानकारी दी है। 




बता दें कि बजाज ऑटो भारतीय कारोबार खासकर ऑटोमोबाइल क्षेत्र में जाना-माना नाम रहा है। पिछले साल अप्रैल में उन्होंने बजाज ऑटो के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। 


राहुल बजाज का जन्म 10 जून 1938 को कोलकाता में हुआ था। मारवाड़ी बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखने वाले राहुल बजाज ने लंबे वक्त तक बजाज ग्रुप की जिम्मेदारी संभाली थी। 1965 में बजाज की कमान उनके हाथ में थी। करीब 50 साल तक वे बजाज ग्रुप के चेयरमैन रहे। 2001 में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


 स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल बजाज के वे पोते थे। उनकी पढ़ाई दिल्ली के ही सेंट स्टीफेंस कॉलेज से हुई थी। मुंबई से उन्होंने लॉ की डिग्री हासिल की। उनके नेतृत्व में बजाज ऑटो का टर्नओवर 7.2 करोड़ से 12 हजार करोड़ तक पहुंच गया और देश की अग्रणी स्कूटर और दोपहिया वाहन बेचने वाली कंपनी बन गई थी।