दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
30-Dec-2019 09:30 AM
MUMBAI : महाराष्ट्र में उद्धव मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की तरफ से कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के कोटे से 13-13 मंत्री आज कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे। कैबिनेट विस्तार को लेकर सबकी नजरें अजीत पवार पर टिकी हुई हैं।
महाराष्ट्र चुनाव के बाद गेम चेंजर के रुप में उभर कर आने वाले शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने अपने चाचा के साथ वापसी तो कर ली है लेकिन सब को इस बात का इंतजार है कि क्या शरद पवार अपने भतीजे पर एक बार फिर से भरोसा दिखाएंगे। अगर शरद पवार ने अजीत पर भरोसा जताया तो डिप्टी सीएम की कुर्सी मिलना तय है। अजित पवार ने विधानसभा चुनाव के बाद उप मुख्यमंत्री पद की शपथ तो ली थी लेकिन बीजेपी के साथ जाकर। अजीत पवार ने एनसीपी से विद्रोह किया था लेकिन अपने साथ विधायकों को वह नहीं ले जा पाए थे। बाद में उनकी वापसी हुई और अब कैबिनेट विस्तार में उन्हें जगह मिल सकती है।
खबरों के मुताबिक उद्धव मंत्रिमंडल के विस्तार में कांग्रेस कोटे से 8 कैबिनेट और 2 राज्य मंत्री शपथ लेंगे इनमें अशोक चौहान, अमित देशमुख, यशोमती ठाकुर, सुनील केदार जैसे प्रमुख नाम शामिल है जबकि शिवसेना से गुलाबराव पाटिल, दादा भूसे, अब्दुल सत्तार को मंत्री बनाया जाना लगभग तय माना जा रहा है। एनसीपी कोटे से अजित पवार के अलावे दिलीप वलसे-पाटील, हसन मुश्रीफ, राजीव टोपे, अनिल देशमुख जैसे प्रमुख नाम कैबिनेट में शामिल होंगे।