दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
01-Nov-2019 11:11 AM
DELHI : सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर दुनिया भर में पॉलिटिकल विज्ञापन रोकने की घोषणा कर दी है। ट्विटर ने आगामी 22 नवंबर से अपने प्लेटफार्म पर पॉलिटिकल विज्ञापन करने पर रोक लगाने का फैसला किया है। ट्विटर ने यह फैसला सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग को देखते हुए किया है।
टि्वटर के सीईओ जैक डोरसी ने इस फैसले का ऐलान करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हाल के वक्त में सबसे मजबूत प्रचार माध्यम के तौर पर उभरा है लेकिन इसके दुरुपयोग के अपने राजनीतिक खतरे हैं। लिहाजा हमने ट्विटर के प्लेटफार्म पर पॉलिटिकल विज्ञापन चलाए जाने पर रोक लगा दी है।
हाल के वक्त में सोशल मीडिया के बेजा इस्तेमाल को लेकर अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म पर बहस छिड़ी हुई है। कई देश सोशल मीडिया को लिमिटेड किए जाने की राय जता चुके हैं, इसी बीच में यह बड़ा फैसला लिया है। हालांकि ट्विटर के फैसले से अलग फेसबुक ने फिलहाल राजनीतिक प्रचार सामग्री पर किसी तरह की रोक लगाने से इनकार किया है। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के मुताबिक इस तरह की रोक से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को नुकसान पहुंचेगा। जुकरबर्ग ने कहा है कि फेसबुक जल्दबाजी में ऐसा कोई फैसला नहीं लेने वाला।