ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: घर से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, लड़की के चक्कर में हत्या की आशंका

Bihar Crime News: बिहार के नवादा में पिछले चार दिन से लापता युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है. आशंका जताई जा रही है कि लड़की के चक्कर में उसकी हत्या कर दी गई है.

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुंभी गांव के पास से एक युवक के शव को पुलिस ने बरामद किया है। युवक पिछले 12 जुलाई से ही घर से लापता था। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।


मृतक की पहचान समाय ढीवरी गांव निवासी रामचंद्र रविदास के 19 वर्षीय बेटे नीतीश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बीते 12 जुलाई को नीतीश घर से निकला था और फिर दोबारा लौटकर नहीं आया। परिवार के लोगों ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया था।


मृतक के भाई सुजीत कुमार ने बताया कि मेरा भाई 12 जुलाई को खाना खाकर घर से निकला था और आज चार दिनों के बाद उसका शव बरामद हुआ है। मृतक के भाई ने यह भी बताया कि मेरा भाई किसी  लड़की से बात करता था। इसी के कारण हत्या की गई है।


इस घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना के द्वारा मृतक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि एक-एक बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता