ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: बिहार में सावन की पहली सोमवारी पर शिव मंदिर में बड़ा कांड, युवक ने सरेआम भर दी युवती की मांग; वीडियो वायरल

Bihar News: सारण के श्रिढोढ़नाथ मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर अजीब वाकया सामने आया, जब एक युवक ने भारी भीड़ के बीच एक युवती की मांग में सिंदूर भर शादी कर ली। यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र स्थित श्रिढोढ़नाथ शिव मंदिर में सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। इसी दौरान मंदिर परिसर में एक अजीबोगरीब घटना ने सभी को चौंका दिया।


बताया जा रहा है कि भारी भीड़ के बीच अचानक एक युवक बाइक पर सवार होकर आया और एक युवती की मांग में सिंदूर भर दिया। इसके तुरंत बाद युवती युवक के साथ बाइक पर बैठकर वहां से चली गई। यह पूरा दृश्य देख रहे लोग हैरान रह गए।


स्थानीय लोगों के अनुसार, एक महिला की मध्यस्थता से यह विवाह हुआ। महिला ने ही युवक को सिंदूर का पैकेट दिया और युवती की परिजन होने का दावा किया। महिला ने युवक को सिंदूर लगाने के लिए प्रेरित किया और दोनों की शादी वहीं मंदिर परिसर में संपन्न हुई।


बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच पहले से प्रेम संबंध थे और दोनों के परिवारों की सहमति से यह विवाह पूर्व-नियोजित तरीके से कराया गया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों कहां के रहने वाले हैं और वर्तमान में कहां हैं।


इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और स्थानीय स्तर पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है। किसी ने इस विवाह पर आपत्ति नहीं जताई, जिससे माना जा रहा है कि दोनों पक्षों की सहमति से ही यह कदम उठाया गया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता