ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

छातापुर में बढ़ते अपराध पर VIP नेता संजीव मिश्रा ने जताई गहरी चिंता, कहा..अपराधियों के हौसले बुलंद, प्रशासन मौन

छातापुर में बढ़ते अपराध पर वीआईपी नेता संजीव मिश्रा ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट और चोरी की घटनाओं से लोग डरे हुए हैं, प्रशासन मौन है। सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की।

Bihar
छातापुर में अपराध बेलगाम
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: छातापुर में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि अब वे मुख्यालय और बाजारों में भी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि “छातापुर में अब न अपराधियों को प्रशासन का डर है और न ही कानून का खौफ। जिम्मेदार नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौन हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि छातापुर में कानून का राज अब खत्म होता जा रहा है।”


संजीव मिश्रा ने बीते रविवार को सोहटा पंचायत स्थित गिरधरपट्टी बाजार में घटित कमलेश्वरी उड़ाव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या और मुख्यालय के दुर्गा मंदिर समीप कमलेश मोदी के घर में चोरी की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि “जब मुख्यालय में इस तरह की घटनाएं खुलेआम हो रही हैं तो गांव-घरों में आम लोगों की सुरक्षा की कल्पना ही भयावह है।”उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक एक ओर अपराध पर अंकुश लगाने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अपराधी लगातार हत्या, लूट और चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। “ये घटनाएं प्रशासन की विफलता और लापरवाही को उजागर करती हैं,” उन्होंने कहा।


वीआईपी नेता ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि छातापुर में सघन बाइक जांच अभियान चलाया जाए, संवेदनशील इलाकों में छापेमारी की जाए और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए ताकि अपराधी किसी भी घटना को अंजाम देने से परहेज करें। संजीव मिश्रा ने दो टूक कहा कि अगर प्रशासन और राजनीतिक नेतृत्व अब भी नहीं जागा तो छातापुर में जनता का गुस्सा फूटना तय है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे अपने हक और सुरक्षा के लिए आवाज बुलंद करें।


टैग्स