ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

Dheeraj Kumar: मशहूर अभिनेता और निर्माता धीरज कुमार का 79 वर्ष की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Dheeraj Kumar: जाने-माने अभिनेता और निर्माता धीरज कुमार का 79 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। वे निमोनिया से पीड़ित थे और वेंटिलेटर पर थे। उन्होंने 1965 से लेकर कई दशकों तक फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में योगदान दिया था।

Dheeraj Kumar passed away
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Dheeraj Kumar: भारतीय फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और निर्माता धीरज कुमार का 79 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें 14 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। 


इलाज के दौरान उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल के ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। परिवार ने बताया कि उन्हें निमोनिया का संक्रमण हो गया था, जिससे उनकी हालत और बिगड़ गई। धीरज कुमार 70-80 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता रहे हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया।


1965 में फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले धीरज कुमार ने एक्टिंग के बाद प्रोडक्शन की दुनिया में भी बड़ा नाम कमाया। उन्होंने 'क्रिएटिव आई' नाम से एक प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की थी। धीरज कुमार ने अदालत, मायका, घर की लक्ष्मी बेटियां, कहां गए वो लोग जैसे 35 से ज्यादा टीवी शो प्रोड्यूस किए। 


उनका धारावाहिक ‘ॐ नमः शिवाय’ बेहद प्रसिद्ध हुआ था और आज भी दर्शकों के बीच याद किया जाता है। 1974 की फिल्म 'रोटी कपड़ा और मकान' में वह मनोज कुमार और ज़ीनत अमान के साथ नजर आए थे। उनके निधन की खबर से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में गहरा शोक है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता