ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

गोपालगंज में फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के 12 लोग बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती

गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र में फूड प्वाइजनिंग की घटना से हड़कंप। एक ही परिवार के 12 लोग रोटी-आलू-चना की सब्जी खाने के बाद बीमार, सभी सदर अस्पताल में भर्ती। जांच जारी।

Bihar
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ:  गोपालगंज जिले के हथुआ थाना अंतर्गत छोटकी बगही गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब देर रात एक ही परिवार के करीब एक दर्जन लोग अचानक बीमार हो गए। परिवार के लोगों ने बताया कि सभी ने रात में एक साथ भोजन किया था। जिसमें रोटी और आलू-चना की सब्जी बनाई गई थी। लेकिन खाना खाने के कुछ समय बाद ही सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। 


बीमार पड़ने वालों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हैं। एक के बाद एक परिवार के सदस्य चक्कर, उल्टी और दस्त की शिकायत करने लगे। परिवार में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से सभी को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी मरीजों को सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। फिलहाल सभी पीड़ितों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सभी की हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है।


जिनकी तबीयत खराब हुई उनमें महताब आलम, अख्तरी खातून, नजरुल इस्लाम, रुकैया परवीन, जेबा परवीन सहित करीब एक दर्जन लोग शामिल हैं। सदर अस्पताल के डॉक्टर डॉ. शिवशंकर कुमार ने बताया कि बीमार सभी लोगों को फूड प्वाइजनिंग हुआ है। लक्षण देखकर यही प्रतीत होता है कि भोजन में किसी जहरीले पदार्थ की मिलावट रही होगी। सभी मरीजों का इलाज जारी है और सभी की हालत अब स्थिर है। 


सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर फूड प्वाइजनिंग की असली वजह क्या थी। फिलहाल राहत की बात ये है कि सभी मरीज खतरे से बाहर हैं, लेकिन ये घटना एक बड़ी चेतावनी है कि भोजन की गुणवत्ता को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

REPORT- NAMO NARAYAN MISHRA/ GOPALGANJ 


टैग्स