ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा.. ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला,...

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा.. ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर ही मौत

25-Mar-2022 12:20 PM

By PRABHAT SHANKAR

MUZAFFARPUR : बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से आ रही है, जहां एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया. जिसमें दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी वहीं एक को गंभीर स्थिति में एक निजी नर्सिंग होम होम में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद बाइक में आग लग गई. जिसमें तीनों बुरी तरह झुलस गये. दो की वहीं मौत हो गई. एक को अस्पताल पहुँचाया गया है.


घटना मुजफ्फरपुर-दरभंगा NH-57 के बोचहां धानाक्षेत्र के कन्हारा गांव के समीप की है, जहां मुजफ्फरपुर की ओर से दरभंगा जाने वाले लेन पर बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से ट्रक ने ठोकर मारी. ठोकर के दौरान बाइक ट्रक में ही फंस गया करीब 100 मीटर ट्रक बाइक को घसीट ले गया. जिससे बाइक में आग लग गयी. 


वहीं दुर्घटना में दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थीं. वहीं घायल बोचहां थानाक्षेत्र के ललबंदा तुर्की के दीपू ठाकुर को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां घायल की स्थिति चिंताजनक है. ट्रक की ठोकर से बाइक में आग भी लग गया जिसे अग्निशमन विभाग ने बुझाया. NHI की पैरामेडिकल टीम के अमित कुमार झा ने बताया कि मृतक की पहचान बोचहां थानाक्षेत्र के ही ललबंदा तुर्की के सुरज ठाकुर पिता शंकर ठाकुर व कमलेश भगत पिता मुनचुन भगत के रुप में हुई है.