ब्रेकिंग न्यूज़

प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर

Home / news / 'द ग्रेट भीम आर्मी' ने CM नीतीश कुमार के खिलाफ बनायी मानव श्रृंखला,...

'द ग्रेट भीम आर्मी' ने CM नीतीश कुमार के खिलाफ बनायी मानव श्रृंखला, बताया दलित विरोधी

19-Jan-2020 07:59 PM

PATNA : सीएम नीतीश कुमार की मानव श्रृंखला का विरोध करते हुए पटना सहित बिहार के सभी जिलों में दलित छात्र युवा और द ग्रेट भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने समानान्तर श्रृंखला बनायी। राजधानी पटना के अशोक राजपथ और महेन्द्रू में आर्मी के कार्यकर्ता विरोध में सड़क पर उतरें।


द ग्रेट भीम आर्मी के राष्ट्रीय संयोजक अमर आजाद ने इस मौके पर कहा कि जल-जीवन-हरियाली योजना का हमलोग समर्थन करते हैं। मगर इस योजना के आड़ में भूमिहीन गरीब दलितों को जो नदी नालों एवं पोखर के किनारे झुग्गी झोपड़ी बना कर रह रहे थे उन्हें वहां से हटाया जा रहा है आखिर दलित सब कहां जाएंगे ?


अमर आज़ाद ने कहा कि  2 अप्रैल 2018 में SC/ST एक्ट आंदोलन हुए थे, सरकार ने हज़ारों की संख्या में दलितों पर मुकदमे किये थे जबकि केंद्र सरकार ने SC/ST के पक्ष में  भारत बन्द आंदोलन होने के बाद मजबूत कानून बनाया है, नीतीश कुमार जी को उन मुकदमों को वापस लेना चाहिए।


उन्होनें कहा कि बिहार में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है छात्र-युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने और रोजगार के अवसर पैदा करने में फेल हो गई है । पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की सरकार से दलित मुस्लिम लोगों में नाराजगी है, वे इन दोनों को संविधान विरोधी मानने है।


इस मौके पर सैकड़ो छात्रों ने नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला गया । विरोध मार्च और मानव श्रृंखला में गौतम कुमार, मंटू कुमार, अजय पासवान, विकास, सोनू सम्राट, धर्मपाल पासवान, शैलेश, बबलू, इरशाद समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।