ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित

टेलीकॉम कंपनियों को मिली राहत, AGR बकाया चुकाने के लिए कोर्ट ने दिया 10 साल का समय

01-Sep-2020 04:20 PM

DESK :   सुप्रीम कोर्ट ने आज  टेलीकॉम कंपनियों को बड़ी राहत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन आइडिया, भारती एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज जैसी कंपनियों को दूरसंचार विभाग को एजीआर से संबंधित बकाया चुकाने के लिए 10 साल का समय दिया है। दूरसंचार कंपनियों को बकाया चुकाने के लिए यह समय कुछ शर्तों के साथ दिया गया है।  कोर्ट ने इसके साथ ही मंगलवार को दूरसंचार कंपनियों को एजीआर का 10% बकाया 31 मार्च, 2021 तक चुकाने का निर्देश दिया।

कोर्ट के  फैसले के अनुसार, इन टेलकॉम कंपनियों को  एजीआर बकाया का भुगतान करने के लिए अंडरटेकिंग्स सबमिट करने की आवश्यकता है और भुगतान में चूक से ब्याज के साथ जुर्माना भी लिया जाएगा और अदालत की अवमानना भी मानी जाएगा। साथ ही, शीर्ष अदालत ने कहा कि DoT की डिमांड, AGR से संबंधित बकाये पर यह फैसला अंतिम है।

टेलीकॉम ऑपरेटरों का कुल बकाया करीब 1.6 लाख करोड़ रुपए है। पिछले साल अक्टूबर में शीर्ष अदालत ने लाइसेंस शुल्क, स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क और अन्य देनदारियों के मामले में दूरसंचार कंपनियों के बकाये की गणना करने का फैसला दिया था। शीर्ष अदालत ने एनसीएलएटी (नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल) को यह तय करने को कहा था कि क्या दिवालिया कंपनियों का स्पेक्ट्रम दिवाला कार्यवाही का हिस्सा हो सकता है।

बैंच ने दूरसंचार कंपनियों के प्रबंध निदेशकों या मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) को निर्देश दिया है कि वे बकाया के भुगतान के बारे में 4 सप्ताह में वचन या व्यक्तिगत गारंटी दें। कोर्ट ने दूरसंचार कंपनियों को आगाह करते हुए कहा है कि एजीआर के बकाये की किस्त के भुगतान में चूक की स्थिति में उनपर जुर्माना, ब्याज लगेगा। यह कोर्ट की अवमानना भी होगी।

कोर्ट ने कहा कि दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही दूरसंचार कंपनियों द्वारा स्पेक्ट्रम की बिक्री के मुद्दे पर राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) फैसला करेगा। कोर्ट ने यह फैसला 1.6 लाख करोड़ रुपए के बकाये के भुगतान की समयसीमा सहित अन्य मुद्दों पर सुनाया है।