अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
21-Nov-2020 07:49 PM
PATNA: छठ पर्व के दौरान ही भी बिहार के कई अपराधिक घटनाएं हुई है. जिसके बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. यही नहीं तेजस्वी ने पीएम मोदी को टैग कर पूछा कि हैं कि जंगलराज का महाराजा कौन?
अपराधियों का तांडव
तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया कि’’ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, देखिए, छठ के पावन पर्व पर सत्ता संरक्षित अपराधियों ने कैसा तांडव मचा रखा है? कठपुतली मात्र मुख्यमंत्री जी से जनता सवाल ही नहीं पूछना चाहती क्योंकि जनता ने उन्हें बुरी तरह नकारा है. महान जनता पूछना चाहती है कि इस महाजंगलराज का महाराजा कौन है?’’
मंत्रियों पर भी उठाया सवाल
तेजस्वी यादव ने इससे पहले ट्वीट किया कि ‘’नीतीश कुमार के 14 में से 8 मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है. ख़बरदार अगर कोई नैतिकता,सुशासन और लोकलाज की बात करेगा. बदलाव के जनादेश के विपरीत अनैतिक सरकार बनाते ही नीतीश कुमार ने रोजी-रोटी जैसे सकारात्मक मुद्दों को छोड़ नकारात्मकता को गले लगा लिया है. सीएम नीतीश कुमार 19 लाख नौकरी, शिक्षकों के लिए समान काम-समान वेतन, कृषि ऋण माफ़ी, बिजली दर कम करना, पुरानी पेंशन लागू करना,संविदाकर्मी, शिक्षा पर बजट का 22 फ़ीसदी खर्च करने, उद्योग लगाने, Super Speciality अस्पताल बनाने जैसे जन सरोकारी मुद्दों पर विमर्श क्यों नहीं करते?’’