खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
26-Mar-2021 08:40 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां पिकअप वैन पर सवार 2 दर्जन से अधिक लोग दुर्घटना के शिकार हो गयें। हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। कईयों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के महादेव चौक स्थित एनएच- 31 के पास उस वक्त हुई जब अचानक पिकअप वैन का टायर फट गया। जिसकी वजह से पिकअप वैन हादसे का शिकार हो गया। इस घटना से एनएच-31 पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। सभी घायलों को आनन-फानन में बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कई लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वही इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पिकअप वैन पर सवार एक मजदूर ने बताया कि बड़हिया टाल से गेहूं कटनी कर सभी अपने-अपने घर लौट रहे थे तभी अचानक टायर फटने से पिकअप वैन फेंका गया और फिर यह हादसा हुआ। उसने यह भी बताया कि जिस तरह से पिकअप वैन एनएच-31 पर फेंका गया यदि पीछे से कोई वाहन आता तो कई लोगों की मौत हो सकती थी। घायलों की पहचान शीला देवी, विलास मंडल, रेखा देवी, रीता देवी, मोनिका देवी, देवी कुमारी, नीतीश कुमार, बबीता देवी, उमा देवी, पूनम देवी, राजेश कुमार, सुनीता कुमारी के रुप में हुई है। बताया यह भी जाता है कि पिकअप वैन पर 30 से अधिक मजदूर सवार थे और ड्राइवर गाड़ी भी काफी तेज चला रहा था। तभी इसी दौरान अचानक टायर फटने से यह हादसा हुआ।