बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
26-Sep-2023 02:14 PM
By First Bihar
MUMBAI: एक समय था जब टमाटर का दाम आसमान छू रहा था। ज्यादा दिन नहीं हम बात कुछ महीने पहले की कर रहे हैं जब टमाटर 250 रूपये किलो बिक रहा था। इसका दाम सुनकर ही लोग हैरान हो जाते थे। कुछ लोगों ने तो बढ़े दाम की वजह से टमाटर खाना ही बंद कर दिया था। वही कई लोगों के सामने इसे खरीदने के सिवाय कोई रास्ता भी नहीं था लोग महंगे टमाटर भी मजबुरीवश खरीदा करते थे। जिससे किसान और व्यापारी मालामाल हो गये लेकिन आज फिर इनकी हालत खराब हो गयी है।
टमाटर के भाव अचानक इतना गिर गया है कि इसे कोई पूछने वाला तक नहीं है। हम बात मुंबई की कर रहे हैं जहां थोक मंडी में टमाटर की कीमत 2 से 3 रुपये प्रति किलो आ गिरा है। जिसके कारण किसान टमाटर को फेंकने को विवश हो गये हैं। इस बार किसानों को अच्छी उपज हुई है जिसके कारण टमाटर के दाम में भारी गिरावट आई है।
ऐसी स्थिति में इन टमाटर से जुड़े किसानों के सामने न्यूनतम मूल्य का निर्धारण यानि एमएसपी ही एकमात्र रास्ता बचा हुआ है। अभी किसानों की हालत यह है कि टमाटर के उत्पादन में जितनी लागत लगी है उतना भी निकल पाना मुश्किल हो रहा है। पुणे के थोक मंडी में इसकी कीमत 5 रुपये किलो पर गिर गई है। वही कोल्हापुर में किसान दो रुपये किलो पर टमाटर बेचने को मजबूर हैं।
बता दें कि दो महीने पहले टमाटर की खेती करने वाले किसानों को उम्मीद से कई गुणा अधिक आमदनी हुई थी। कई किसान तो रातों रात मालामाल हो गये थे। कई तो करोड़पति तक हो गये। इसी को देखते हुए इस बार किसानों में टमाटर की खेती का उत्पादन दोगुना कर दिया। जिसकी वजह से आज टमाटर की उपज ज्यादा हुई और ज्यादा उत्पादन होने से आज टमाटर के दामों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। औने पौने दाम पर आज इसे बेचने को किसान मजबुर है। उनके सामने इसके सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा है। कई तो इसे फेंकने तक विवश हो गये हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...