Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
26-Oct-2023 08:11 AM
By First Bihar
PATNA : जैसे - जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे - वैसे बिहार की राजनीति भी अपना रंग दिखाना शुरू कर कर कर रही है। इसकी एक वजह यह है कि एक जमाने में कांग्रेस के साथ अधिक घनिष्ठा नहीं रखने वाले राजद सुप्रीमों लालू यादव इन दिनों लालू यादव, कांग्रेस के करीब होते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लालू परिवार के बेहद करीबी माने जाने वाले बाहुबली नेता आनंद मोहन सीएम नीतीश कुमार के करीब होते दिख रहे हैं। कुछ दिन पहले लालू ने राहुल गांधी को बिहारी स्टाइल में मटन बनाना भी सिखाया और आज आज फिर लालू यादव बिहार कांग्रेस कार्यालय जा रहे हैं।
दरअसल, राजधानी पटना स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में आज गुरुवार 26 अक्टूबर को श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह में कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी होगी। इस बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे और कार्यक्रम का उद्घाटन भी करेंगे। साल 2017 के बाद यह पहला मौका होगा जब कांग्रेस प्रदेश दफ्तर में लालू यादव अपनी मौजूदगी दिखाएंगे।
वहीं, लालू यादव की कांग्रेस से बढ़ती नजदीकी को लेकर राजनीतिक जानकारों का मानना है कि, यह रणनीति नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड को परेशान करने वाली है। इंडिया गठबंधन बनने से पहले नीतीश कुमार को जहां पीएम कैंडिडेट बताया जा रहा था,जबकि दूसरी ओर पटना की बैठक में लालू यादव ने राहुल गांधी को दूल्हा बनाने का बयान देकर जदयू को असहज कर दिया था। इसके अलावा भी कई मौकों पर लालू यादव, नीतीश कुमार को प्रमोट करने के बजाय राहुल गांधी को प्रमोट करते दिखे हैं। ऐसे में अब इस कार्यक्रम में लालू यादव के बयान से राजनीतिक गलियारों में क्या समीकरण बनते हैं, इस पर सभी की नजर है।
आपको बताते चलें कि, भूमिहार वोट बैंक को साधने के लिए कांग्रेस की ओर से बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्णा सिंह जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के कई दिग्गज नेता के साथ प्रदेश के तमाम वरीय नेता मौजूद रहेंगे. मिली जानकारी के अनुसार पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार, प्रमोद तिवारी, तारिक अनवर, बिहार प्रभारी भक्त चरण दास, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह समेत जयंती समारोह में मौजूद रहेंगे।