बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित
06-Jul-2020 04:49 PM
DESK : सोना महंगा हो या सस्ता लोग हमेशा इसकी तरफ आकर्षित रहे हैं. इसे लोग निवेश का बेहतर साधन मानते हैं. यदि आप भी इन लोगों में शामिल हैं तो आप के लिए एक अच्छी खबर है. केंद्र सरकार एक बार फिर से सॉवरेन गोल्ड स्कीम लेकर आई है. इसे पेपर गोल्ड भी कहते हैं. अगर आप भी इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो 6 जुलाई से 10 जुलाई तक के बीच आवेदन कर सकते हैं.
सॉवरेन गोल्ड बाजार मूल्य से सस्ता
सॉवरेन गोल्ड स्कीम के तहत आपको बाज़ार मूल से काफी सस्ता गोल्ड मिलता है. सॉवरेन गोल्ड स्कीम के तहत सोने की कीमत 4,852 रुपये प्रति ग्राम तय की गई है. यदि आप इस स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं और डिजिटल पेमेंट करते हैं तो आपको 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट दी जाएगी. यानि आप 4,802 रूपए में 10 ग्राम सोने में निवेश कर सकते हैं. आवेदन जमा करने के बाद आपको 14 जुलाई को सॉवरेन गोल्ड स्कीम के तहत बॉन्ड जारी कर दी जाएगी. इसके तहत सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज भी दिया जाएगा.
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (2020-21) की चौथी किस्त है. भारतीय रिजर्व बैंक ने अप्रैल में घोषणा की थी कि सरकार अप्रैल, 2020 से सितंबर तक छह किस्तों में इस स्कीम को जारी करेगी. यानी सितंबर तक हर महीने आपको ब डिजिटल बॉन्ड के तौर पर सोने में निवेश का मौका मिलेगा. गौरतलब है कि दुनिया में कोरोना संकट को देखते हुए गोल्ड को इन दिनों निवेश के लिए सबसे सुरक्षित साधन माना जा रहा है.
कैसे होता है निवेश
इस स्कीम के तहत आप सोने की जगह सोने को बॉन्ड के रूप में खरीद सकते हैं. इसके लिए आप बैंक, निर्धारित पोस्ट ऑफिस, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, एनएसई और बीएसई में जाकर आवेदन कर सकते हैं.
इस बॉन्ड की मियाद आठ साल की होती है. इसमें पांचवें साल के बाद ब्याज भुगतान की तारीख पर बाहर निकलने का विकल्प उपलब्ध है. कोई निवेशक कम से कम एक ग्राम और ज्यादा से ज्यादा चार किलो गोल्ड में निवेश कर सकता है.