मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
05-May-2022 01:39 PM
DESK : सुप्रीम कोर्ट में आज राजद्रोह मामले पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आज कोर्ट ने कहा कि वह पहले इस मुद्दे पर फैसला करेगा कि क्या राजद्रोह कानून के खिलाफ दायर याचिका को एक बड़ी बेंच में भेजा जाए। राजद्रोह कानून को रद्द करने की मांग संबंधी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार तक सुनवाई जारी रखेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस कानून की वैधता पर जवाब दाखिल करने के लिए केंद्र सरकार को शनिवार तक का समय दिया है। केंद्र सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से एक सप्ताह का समय मांगा था।
बुधवार को केंद्र सरकार ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से एस सप्ताह का समय देने की गुहार लगाई थी। 27 अप्रैल को सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमना, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की विशेष पीठ ने सरकार को 30 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।
विशेष पीठ ने 5 मई को सुनवाई की तारीख मकर्रर करते हुए कहा था कि लंबे समय से लंबित इस मामले में स्थगन आदेश की अर्जी स्वीकार नहीं की जाएगी। गुरुवार को भी सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस बात को कहा। केंद्र सरकार की तरफ से रविवार को एक नया आवेदन पत्र दायर कर कहा गया था कि जवाब तैयार है लेकिन स्वीकृति नहीं मिल सकी है।
गौरतलब है कि सेवानिवृत मेजर जनरल एसजी वोम्बटकेरे, एडिटर्स गल्डि ऑफ इंडिया एवं अन्य की ओर से राजद्रोह कानून के खिलाफ याचिकाएं दाखिल की गई थीं। 15 जुलाई 2021 को सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए राजद्रोह कानून के दुरुपयोग पर गंभीर चिंता व्यक्त की थी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि स्वतंत्रता के वर्षों बाद भी इस कानून की आवश्यकता क्या है।