ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला का भव्य आगाज, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने किया उद्घाटन

विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला का भव्य आगाज, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने किया उद्घाटन

25-Nov-2023 08:47 PM

By First Bihar

HAJIPUR: एक महीने तक चलने वाले विश्वप्रसिद्ध सोनपुर पशु मेला का आगाज हो गया है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शनिवार की देर शाम मेला का उद्घाटन किया। इस मौके पर बिहार सरकार के कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे। मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।


दरअसल, विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 25 नवंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर के बीच एक महीने तक चलेगा। शनिवार को तेजस्वी प्रसाद यादव ने एतिहासिक सोनपुर मेला का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में राजस्व व भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता, कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार राय, श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम समेत सांसद, विधायक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


सोनपुर मेला में देश विदेश से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। पर्यटन विभाग द्वारा सांस्कृतिक पंडाल और आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज का निर्माण कराया गया है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटन ग्राम में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त दस स्वीस कॉटेज का निर्माण किया गया है, जहां सैलानियों के ठहरने की खास व्यवस्था की गई है। उद्घाटन के मौके पर पहले दिन बॉलीवुड गायिका ससुराल गेंदा फूल फेम श्रद्धा पंडित की टीम ने अपनी प्रस्तुत दी।