Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
11-Oct-2023 10:37 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में सड़क हादसे में मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान पर नहीं बन आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां परिवहन विभाग की टीम ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी है। यह भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार,राजधानी पटना में वीरचंद पटेल पथ पर आज सुबह-सुबह बड़ा हादसा हुआ। जहां बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस ने में खड़े ऑटो में जोरदार टक्कर मारी है। जिसमें ऑटो ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया। गनीमत रही कि जिस समय यह भिड़ंत हुई उस दौरान ऑटो और बस दोनों में कोई भी यात्री सवार नहीं थे। ऑटो ड्राइवर अपनी वाहन को साइड खड़ी पर साफ़ - सफाई में लगा हुआ था तो वहीं बस साफ़- सफाई के बाद यात्री सवार करने अपने स्टैंड में जा रही थी। इसी दौरान दोनों में भिड़ंत हुई और इसमें ऑटो ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि, ऑटो चालक अपने ऑटो को धो रहा था इसी दौरान पीछे से रफ्तार में आई बस ने सीधे ऑटो में टक्कर मारी। जिसके कारण ऑटो चालक बस के नीचे आ गया। वही बस का कंडक्टर मौका देख भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन स्थानीय लोगों ने पकड़ कर जमकर पिटाई की। ऑटो चालक को आनन फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही कंडक्टर को लोगो ने पकड़ रखा है ।