Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा
25-Nov-2024 09:14 AM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक घर में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, इस घटना की सुचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद मामले की जांच जारी है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना खरमनचक इलाके का है जहां सोमवार की अहले सुबह गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से पिता-पुत्र की जान चली गयी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें साफ़ नजर आ रहा है कि कैसे अचानक से गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और उसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।
इस वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि एक बिल्डिंग में पहले आग लगने की घटना दिखती है और वहां से धुंआ बाहर निकलता दिखता है। जिसे देखकर आसपास के कुछ युवक उस ओर दौड़कर जाते दिखते हैं। लेकिन जबतक वो वहां पहुंचते इससे पहले ही जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटें दूर तक गयी। जिसे देखकर वो युवक वहीं ठहर गए। उस बिल्डिंग में आग की लपटें वीडियो फुटेज में साफ दिख रही हैं।
वहीं, धमाके के बाद आग की लपट काफी दूर तक गयी और सिलेंडर ब्लास्ट होने पर काफी जोरदार धमाका सुनाई दिया। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। जबकि पूरे इलाके के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। जिस वक्त यह घटना घटी है उस समय काफी लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे। लोगों ने बताया कि पहले शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगने जैसी घटना लगी और अचानक तेज धमाका हुआ. पता चला कि सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है। वहीं मृतकों की पहचान खरमनचक के रहने वाले किशन कुमार झुनझुनवाला और उनेके बेटे प्रसून झुनझुनवाला उर्फ कन्हैया के रूप में हुई है।