Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
07-Nov-2024 12:18 PM
By First Bihar
PATNA : 'बिहार कोकिला' शारदा सिन्हा अलविदा कह चुकी हैं। 5 नवंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में सिंगर ने अंतिम सांस ली। बुधवार को दिल्ली से उनके पार्थिव शरीर को पटना लाया गया था और आज, गुरुवार को गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, इनके निधन को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
चिराग पासवान ने कहा कि शारदा सिन्हा के निधन पर गहरा दुख पहुंचा है। मेरे लिए यह व्यक्तिगत क्षति है और बिहार के लिए तो है ही। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए कठिन समय है। हम बस इतना ही कह सकते हैं इस दुःख के वेला में हम उनके परिवार के लोगों के साथ है। शारदा सिन्हा की भरपाई कर पाना संभव नहीं है।
वहीं, दो राज्यों में होने उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि जहां भी उपचुनाव हो रहे हैं उत्तर प्रदेश हो या बिहार हो या जहां भी विधानसभा के चुनाव है। सभी जगहों पर एनडीए को जीत हासिल होगा। लोगों को हमारे प्रधानमंत्री पर भरोसा है। देश आगे बढ़ रहा है और जनता इसको आगे ले जाने का काम करेगी। जनता जानती है कि विकास कैसे होगा।
चिराग ने कहा कि बिहार के उपचुनाव में मैं भी 8-9 तारीख को चुनाव प्रचार के लिए जाऊंगा। उसके बाद 10-11 तारीख को झारखंड में चुनाव प्रचार करने जाऊंगा परिणाम पूरी तरीके से एक तरफ होंगे और हमारे पक्ष में होंगे। कनाडा में हो रहे हिंदुओं पर हमले पर कहां की वहां की सरकार जिस तरीके से हिंदुओं पर हो रहे हमले को रोकने में विफल रही है निश्चित तौर पर यह बहुत ही गंभीर है और यह दर्शाता है कि वह गलत सोच का समर्थन करते हैं।