ब्रेकिंग न्यूज़

Katihar police clash : वर्दी वाले से गुंडई ! शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ महिला ने जमकर काटा बवाल, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप Nawada rape case : बिहार में यह कैसा सुशासन ? महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत से मिला शव; ग्रामीणों का सड़क जाम school bus accident Bihar : स्कूली बस-ट्रक टक्कर में दो शिक्षकों की मौत, 10 से अधिक बच्चे घायल Bihar Dam Tourism : बिहार में 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Patna High Court : शराबबंदी कानून को लेकर पटना HC का बड़ा आदेश, अब इन लोगों की संपत्ति नहीं जब्त; पढ़िए क्या है निर्देश Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11वां दिन, आरक्षण और रामविलास पासवान मुद्दे पर आज भी हो सकता है घमासान Bihar Startup Scheme : बिहार के ग्रामीण युवाओं के लिए खुशखबरी, अब इस काम के लिए पटना जाने से मिलेगी राहत Bihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री से पहले देने होगी यह जानकारी, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया नियम बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम

शराबियों के खिलाफ सरकार का नया प्लान, अब अधिकारियों को टारगेट देकर कराएगी गिरफ्तार

शराबियों के खिलाफ सरकार का नया प्लान, अब अधिकारियों को टारगेट देकर कराएगी गिरफ्तार

14-Jun-2022 01:47 PM

PATNA: अगर आप सोच रहे हैं कि बिहार में शराबबंदी कानून में सरकार ने ढिल दे दी है तो हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। शराबबंदी कानून में संशोधन के बाद भले ही पुलिस शराबियों को जेल नहीं भेज रही है लेकिन गिरफ्तारियां तेज कर दी है। गिरफ्तारी तेज होने से जुर्माना वसूली में भी तेजी आएगी। इसके लिए जिलास्तर पर बनाई गई एंटी लिकर टास्क फोर्स का नए सिरे से पुनर्गठन होगा।


बिहार में शराबबंदी कानून को और प्रभावकारी बनाने की दिशा में तैयारी चल रही है। इस बात की जानकारी मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी ने दी। उन्होंने कहा कि भले ही शराबियों को जेल नहीं भेजा जा रहा है लेकिन गिरफ्तारियां तेज कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि एएलटीएफ का लक्ष्य भी बढ़ाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक शराब माफिया पर शिकंजा कसा जा सके। पिछले दिनों हुआ बैठक में इसको लेकर निर्णय लिया गया।


आयुक्त के मुताबिक अब एएलटीएफ के कार्यों की रोज समीक्षा होगी। समीक्षा के दौरान खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों को चिह्नित कर हर सप्ताह उनकी अलग से वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से समीक्षा होगी। जिस जिले में एएलटीएफ की संख्या अधिकार है वहां से उन्हे स्थानांतरित कर उन जिलों में भेजा जाएगा जहां उनकी संख्या कम है।


आयुक्त ने बताया कि जून महीने में पुलिस और मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग की संयुक्त कार्रवाई तेज हुई है। पहले एक सप्ताह में औसत दो हजार गिरफ्तारियां होती थी लेकिन अब  बढ़कर 3600 तक हो गई है। सिर्फ उत्पाद विभाग हर दिन 150-180 लोगों को उत्पाद अधिनियम में गिरफ्तार कर रहा है। एक से 11 जून के बीच 35,331 छापेमारी की गई है, जिसमें 3,879 उत्पाद अभियोग दर्ज किए गए हैं। इस दौरान संयुक्त रूप से 5,771 को गिरफ्तार किया गया है। इसमें पुलिस ने 3896 जबकि उत्पाद विभाग ने 1875 को गिरफ्तार किया है।