ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी

एसबीआई ने एटीएम से पैसे निकालने का बदला नियम, यहां जानिए डिटेल

17-Sep-2020 12:06 PM

DESK : पैसों को लेकर हो रहे फर्जीवाड़े को देखते हुए एसबीआई ने एटीएम से पैसे निकालने के तरीके में बदलाव किया है.  यदि आप भी एसबीआई का डेबिट या एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो नए नियम को जान लें, नहीं तो कही पर भी पैसे निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 

नए नियम के अनुसार अब एटीएम से 10000 रुपये या इससे अधिक की रकम निकासी पर ओटीपी की आवश्यकता होगी. पहले रात में आठ बजे से सुबह आठ बजे तक ओटीपी की जरूरत होती थी. इस व्यवस्था को कल से देश भर में लागू कर दिया जाएगा. इस बदलाव से ग्राहकों को कोई परेशानी न हो इसलिए बैंक ने अपने सभी ग्राहकों से मोबाइल नंबर अपडेट करवाने को कहा है.

प्रतेक निकासी के लिए वन टाइम पासवर्ड (OTP) का इस्तेमाल करना होगा. ग्राहक जब राशि निकालने के लिए एटीएम का सहारा लेंगे तो एटीएम स्क्रीन ओटीपी मांगेगा, वह OTP ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा. ओटीपी आधारित नकद निकासी की सुविधा केवल एसबीआई एटीएम में ही उपलब्ध होगी. 

एटीएम सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने और ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यह बदलाव लाया गया है. बैंक का मानना है कि इस सुविधा को लागू करने से एसबीआई डेबिट कार्डधारकों को धोखेबाजों, अनधिकृत निकासी, कार्ड स्किमिंग, कार्ड क्लोनिंग से बचाया जा सकता है