गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय
28-Mar-2024 11:33 AM
By First Bihar
DELHI: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को हर दिन झटके पर झटका लग रहा है। अबतक कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। अब भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। सावित्री जिंदल ओपी जिंदल समूह की चेयरमैन हैं और हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। सावित्री जिंदल ने एक्स पर अपने इस्तीफे का एलान किया है।
दरअसल, देश के टॉप अमीरों की लिस्ट में शामिल सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़ने का एलान कर दिया है। हाल ही में सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। नवीन जिंदल के बाद अब उनकी मां ने भी कांग्रेस छोड़ दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सावित्री जिंदल जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकती हैं हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
सावित्री जिंदल ने एक्स पर लिखा, “मैंने विधायक के रूप में 10 साल हिसार की जनता का प्रतिनिधित्व किया और मंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश की निस्वार्थ सेवा की है। हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन के लिए व सभी साथियों का, जिन्होंने हमेशा मुझे अपना सहयोग और मान-सम्मान दिया, उनकी सदैव आभारी रहूंगी”।
बता दें कि साल 2005 में जिंदल समूह के संस्थापक ओपी जिंदल की एक फ्लेन क्रैश में निधन के बाद सावित्री जिंदल ने हरियाणा के हिसार विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। सावित्री जिंदल लगातार 10 सालों तक हिसार निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रहीं। साल 2013 तक वे हरियाणा सरकार में मंत्री रहीं हालांकि साल 2014 में वे विधानसभा का चुनाव हार गई थीं। हाल ही में उनके बेटे नवीन जिंदल बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी ने नवीन जिंदल को कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा है कि बेटे के बाद अब सावित्री जिंदल भी बीजेपी में शामिल हो जाएंगी।