बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
05-Aug-2024 02:11 PM
By First Bihar
BHAGALPUR : खबर भागलपुर से निकल कर सामने आ रही है। जहां भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र के मिरजाफरी में मो शब्बीर अंसारी के घर में शौचालय की टंकी का सेंटरिंग खोलने के दौरान उस्मानपुर के तुफानी मंडल के पुत्र कामदेव मंडल (25) व मिरजाफरी के ही मो गुफरान के पुत्र मो समीउल्ला उर्फ साजिद (22) की मौत हो गयी।
वहीं, दोनों को बचाने के दौरान मेठ अशोक शर्मा बेहोश हो गया, जिसे लोगों ने बाहर निकाला। शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि कामदेव मंडल शौचालय की टंकी का सेंटरिंग खोलने के लिए टंकी के अंदर घुसा और बेहोश होकर अंदर ही गिर गया। यह देख साथी साजिद उसे बचाने के लिए टंकी के अंदर घुसा, तो वह भी बेहोश होकर गिर गया और दोनों की मौत टंकी के अंदर ही हो गयी। दोनों के गिरने के बाद मेठ अशोक शर्मा टंकी में घुसा और वो भी बेहोश हो गया, लेकिन लोगों ने उसे खींच कर बाहर निकाल लिया।
इसके अलावा घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी और लोगों की भीड़ जुट गयी। इसके साथ ही सूचना मिलने पर खरीक पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों का शव टंकी से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों के अनुसार टंकी के अंदर पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण दोनों मजदूर की दम घुटने से मौत हो गयी।
उधर, ग्रामीणों ने बताया कि दोनों मृतक काफी गरीब परिवार से हैं। वे लोग दोनों मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करते हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि कामदेव के पिता की मौत एक साल पहले हो गयी थी। कामदेव मजदूरी करके अपना आजीविका चलाता था। उस्मानपुर के मुखिया गणेश मंडल ने बताया कि इस संदर्भ में सीओ को सूचना दी गयी है।