ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Politics: पटना में नितिन नबीन के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा के तीनों बागी विधायक, नेतृत्व को दे दिया बड़ा मैसेज

Bihar Politics: पार्टी टूटने की चर्चा के बीच उपेंद्र कुशवाहा के तीन बागी विधायक पटना में नितिन नवीन के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे और नेतृत्व को दिया कड़ा संदेश दे दिया.

Bihar Politics
टूट जाएगी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी!
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा में सबकुछ ठीक नहीं है। सियासत में इस बात की चर्चा तेज है कि कुशवाहा की पार्टी किसी भी वक्त टूट सकती है। पार्टी के चार में से तीन विधायकों ने नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और किसी भी वक्त पाला बदल सकते हैं। इसी बीच तीनों विधायकों ने पटना में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की है।


दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मकर संक्रांति के मौके पर पटना में भव्य दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत गठबंधन के नेताओं ने शिरकत कर गठबंधन की मजबूती का संदेश दिया। नितिन नवीन के भोज में एनडीए के तमाम बड़े नेता, मंत्री और कार्यकर्ता शामिल हुए।


इस दही-चूड़ा भोज के जरिए उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीन बागी विधायकों ने आज फिर अपने नेतृत्व को कड़ा मैसेज दिया। पार्टी के तीन विधायक माधव आनंद, रामेश्वर महतो और आलोक सिंह एक साथ बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के भोज में पहुंचे। कुछ दिनों पहले ही उपेंद्र कुशवाहा के लिट्टी-चोखा भोज का बहिष्कार कर तीनों विधायक दिल्ली जा पहुंचे थे और नितिन नबीन से मुलाकात की थी।


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव जीतकर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के चार विधायक विधानसभा पहुंचे हैं। चार में से एक विधायक उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा हैं। पत्नी को विधायक बनाने के साथ ही कुशवाहा ने अपने बेटे को भी सेट कर दिया। बेटे को मंत्री बनने से नाराज पार्टी के तीनों विधायकों ने बगावत कर दी और अब अलग राह पकड़ ली। तीनों विधायकों ने एक बार फिर से यह मैसेज देने की कोशिश की है कि वे किसके साथ हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता