ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / सरकारी घर खाली नहीं करना डॉक्टर को पड़ा भारी, पूरे परिवार को बंगले...

सरकारी घर खाली नहीं करना डॉक्टर को पड़ा भारी, पूरे परिवार को बंगले के साथ कर दिया सील, अधिकारी के बेटे से हुई थी बहस

13-Jun-2023 05:41 PM

By First Bihar

SAMASTIPUR: समस्तीपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक डॉक्टर को सरकारी बंगला खाली नहीं करना काफी महंगा पड़ गया। सरकारी बंगले की बिजली काटने के साथ ही डॉक्टर के पूरे परिवार को बंगले में सील कर दिया गया। मीडिया में खबर आने के बाद बंगले का ताला खोला गया। डॉक्टर समस्तीपुर रेल अस्पताल में पदस्थापित हैं।


बताया जा रहा है कि डॉ. शिवाशीष राय की तैनाती संविदा के आधार पर समस्तीपुर रेलवे हॉस्पीटल में हुई है। पिछले 22 मई को उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। बीते 12 जून को रेल प्रशासन ने 13 जून को दोपहर 12 बजे से पहले सरकारी बंगला खाली करने का आदेश जारी कर दिया। 12 बजे तक बंगला खाली नहीं करने पर दो बजे इंजीनियरिंग विभाग की टीम आरपीएफ जवानों को साथ पहुंची और बंगले को सील कर दिया।


इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने जब बंगला सील किया उस वक्त डॉक्टर के माता-पिता, पत्नी और बच्चे बंगले में ही मौजूद थे। बाद में मीडियाकर्मियों की पहल पर बंगले का ताला खोला गया। बता दें कि डॉक्टर की पिछले दिनों रेलवे के एक बड़े अधिकारी के बेटे से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसके 24 घंटे के भीतर ही बंगला खाली करने का आदेश जारी हुआ और डॉक्टर के परिवार समेत बंगले को सील कर दिया गया।