Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा
12-Oct-2020 03:06 PM
DESK : त्योहारों के शुरू होने से पहले मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने का फैसला लिया है. आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संवाददाता सम्मेलन में इस बात की जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि महामारी से देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है. सभी की जेब पर इसका सीधा असर पड़ा है. इसलिए अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ाने के लिए दो प्रस्ताव पेश किए हैं. पहला 'एलटीसी कैश वाउचर स्कीम' और दूसरा 'स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम' है. स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम के तहत सरकारी कर्मचारियों को 10,000 रुपये फेस्टिवल एडवांस देगी साथ ही कर्मचारियों को एलटीसी में टिकट किराये का भुगतान अब नकद में किया जाएगा.
महामारी से अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा है. ऐसे में सरकार ने कई घोषणाओं के जरिए गरीब और कमजोर वर्ग की जरूरतों को पूरा किया है. लेकिन अब बाज़ार को रफ़्तार देने की जरुरत ऐसे में फेस्टिवल सीजन से बढ़कर और कोई अच्छा मौका हो ही नहीं सकता. इसके लिए उपभोक्तों के हाथ में पैसे बढ़ाये जा रहे हैं ताकि वो खरीदारी करने को प्रोत्साहित हो सके.
लॉकडाउन हटने के बाद बाज़ार में आपूर्ति बाधा को कम किया गया लेकिन इसके बावजूद बाज़ार को पहले जैसी रफ़्तार नहीं मिल पा रही, यही कारण है कि सरकार ने 10,000 रुपये फेस्टिवल एडवांस के तौर पर सरकारी कर्मचारियों को देने का फैसला लिया है. ताकि त्योहारों के समय सरकारी कर्मचारियों के पास खरीदारी के लिए पैसा हों.
वित्त मंत्री ने कहा कि मांग को प्रोत्साहन के लिए एलटीए खर्च के लिए अग्रिम में राशि दी जाएगी. एलटीसी के लिए नकद पर सरकार का खर्च 5,675 करोड़ रुपये बैठेगा. सार्वजनिक उपक्रमों और बैंकों को 1,900 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.