Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
16-Mar-2021 07:58 PM
DESK: शराब कारोबारियों के खिलाफ आज उत्पाद विभाग ने विशेष अभियान चलाया जिसमें राज्यभर में शराब जब्त किया गया। बरामद शराब की कीमत सवा करोड़ रुपये बतायी जा रही है। इस दौरान 29 लाख रुपये कैश भी जब्त किये गये। इस बात की जानकारी उपायुक्त कृष्ण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देश पर राज्यभर में एक साथ सघन जांच अभियान चलाया गया था जिसमें कई जगहों पर वाहनों की जांच की गई। जिसमें विभाग को यह सफलता हासिल हुई।
जांच के दौरान खगड़िया में जो कुछ सामने आया उसे देख जांच अधिकारी भी हैरान रह गये। दरअसल शराब कारोबारियों ने तस्करी का नायाब तरीका अपनाया था। सुधा दूध के वैन में ये शराब की तस्करी कर रहे थे। जांच क्रम में दूध के वैन से 554 लीटर शराब जब्त की गई। वैन में बने तहखाने में शराब को छिपाकर रखा गया था। वही मोतिहारी के डुमरिया चेकपोस्ट पर भी वाहन चेकिंग के दौरान रुपयों से भरा बैग बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार बैग में 29 लाख 16 हजार 340 रुपये थे जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके अलावा औरंगाबाद के कुटुम्बा थाना के ऐरका में एक ट्रक को जब्त किया गया। ट्रक में लदे एक हजार कार्टन शराब को भी बरामद किया गया। इस अभियान में 62 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वही कुल 2657 लीटर अवैध देसी शराब और 10458 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। जब्त शराब की कीमत सवा करोड़ रुपये बतायी ज रही है।