ब्रेकिंग न्यूज़

BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज

Home / news / सप्ताहभर से भूख हड़ताल पर बैठे दिव्यांगों के साथ पुलिस ने की हाथापाई,...

सप्ताहभर से भूख हड़ताल पर बैठे दिव्यांगों के साथ पुलिस ने की हाथापाई, रोड पर घसीटने का सामने आया वीडियो

10-Oct-2023 03:40 PM

By First Bihar

PATNA: अपनी मांगों को लेकर 2 अक्टूबर से भूख हड़ताल पर बैठे दिव्यांगों के साथ पुलिस ने हाथापाई की। इस दौरान घसीटकर सड़क से दिव्यांगों को हटाया गया और कुछ दिव्यांगों के साथ मारपीट की गयी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। जो दिव्यांगों के आंदोलन से जुड़ा है। 


सप्ताहभर से दिव्यांगों का आंदोलन चल रहा था। जिसके कारण पटना-दानापुर गांधी मैदान मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी जिसे देखते हुए पुलिस ने दिव्यांगों को यहां से हटाने की कोशिश की। जिसका दिव्यांगो ने विरोध किया तब सभी को घसीटकर सड़क से हटाया जाने लगा तभी दिव्यांगों के साथ पुलिस ने हाथापाई की। 


बता दें कि अपनी मांग को लेकर सप्ताह भर से दिव्यांग भूख हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन ना तो जनप्रतिनिधियों ने हालचाल लिया और ना ही अधिकारी ही देखने पहुंचे। इस बात से दिव्यांगों में रोष व्याप्त है वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसी बीच सोमवार को दानापुर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ पहुंचते हैं और यहां से हट जाने को कहते है। 


पुलिस का कहना था कि भूख हड़ताल पर बैठना है तो गर्दनीबाग चले जाइए यहां नहीं बैठिये। यह व्यस्त इलाका है तुरंत जाम लग जाता है। जब दिव्यांगों ने इसका विरोध किया तब जबरन उन्हें घसीटकर यहां से हटाया गया। इस दौरान कुछ दिव्यांगों के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की गयी। कुछ दिव्यांग पुलिस से उलझ गए तो उन्हें सड़क पर ही घसीटा गया। पुलिस ने रोड से फेंकने की धमकी दिव्यांगों को दी। दानापुर के थानेदार ट्राइसाइकिल पर बैठी दिव्यांग महिला को जोरदार धक्का देते नजर आए। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी और भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी।