ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / मुजफ्फरपुर: सांसद पशुपति पारस, प्रिंस राज पर परिवाद दायर, मामले पर 21 जून...

मुजफ्फरपुर: सांसद पशुपति पारस, प्रिंस राज पर परिवाद दायर, मामले पर 21 जून को होगी अगली सुनवाई

16-Jun-2021 12:16 PM

By SONU SHARMA

MUZAFFARPUR: मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में एलजेपी के हाजीपुर सांसद पशुपति पारस, प्रिंस राज और पांच अज्ञात के खिलाफ परिवाद पत्र दायर किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन कुमार ने धारा 420, 406/34 के तहत परिवाद पत्र दायर किया है। मामले की अगली सुनवाई 21 जून को होगी। 


 सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन कुमार का कहना है कि चिराग पासवान को साजिश के तहत लोजपा से अलग करने की कोशिश पशुपति पारस और प्रिंस कुमार ने की है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि रामविलास पासवान और चिराग के नाम पर ये सांसद बने थे और आज जब रामविलास जी नहीं है तब पीठ में खंजर घोपने का काम किया गया है। कुंदन कुमार ने कहा कि इस घटना से वे इतने मर्माहत है कि उन्हें न्यायालय की शरण में आना पड़ा। उन्हें उम्मीद है कि चिराग पासवान को न्यायालय से न्याय जरूर मिलेगा।


अधिवक्ता कमलेश कुमार ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन सिंह की तरफ से हाजीपुर सांसद पशुपति पारस, प्रिंस राज एवं अन्य के खिलाफ परिवाद पत्र दायर किया गया है। परिवाद पत्र दायर करने वाले कुंदन कुमार का आरोप है कि सोची समझी साजिश के तहत नाजायज लाभ लेने के लिए संविधान के खिलाफ गलत तरीके से सांसद को पार्टी से अलग करने का काम किया गया है। जिसकी वजह से कुंदन कुमार को सदमा पहुंचा हैं उन्हें अपना इलाज तक कराना पड़ा है। इसी को लेकर कुंदन कुमार ने परिवाद पत्र दायर किया है। मामले पर अगली सुनवाई 21 जून को होगी।