ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती

Home / news / संजय राउत ने पीएम मोदी को चेताया.. श्रीलंका से भी ज्यादा खराब हो...

संजय राउत ने पीएम मोदी को चेताया.. श्रीलंका से भी ज्यादा खराब हो सकते हैं भारत के हालात

05-Apr-2022 12:44 PM

DESK : श्रीलंका में महंगाई चरम पर है. श्रीलंका दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गया है. श्रीलंका की ऐसी बदहाली पर शिवसेना नेता संजय राउत ने पीएम मोदी को चेताया है. संजय राउत ने कहा, श्रीलंका की परिस्थिति बहुत चिंताजनक है. भारत भी उसी मोड़ पर है। हमें इस परिस्थिति को संभालना होगा नहीं तो श्रीलंका से भी ज़्यादा खराब स्थिति हमारी हो सकती है.


बता दें कि श्री लंका भयंकर आर्थिक संकट से जूझ रहा है. खाने-पीने की वस्तुओं से लेकर हर चीज के दाम बढ़े हैं. लोगों का घर में बैठना भी मुहाल है क्योंकि 13-13 घंटे बिजली की कटौती हो रही है. इस हालात के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है. नागरिक अपनी बुनियादी जरुरतों के लिए सड़क पर आ गए हैं. वो सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. 


श्रीलंका के दिवालिया होने में सरकार की गलत नीतियां सबसे ज्यादा जिम्मेदार है. जिसमें एक बड़ी गलती जनता को लुभाने के लिए मुफ्त का खेल भी है, ये खेल भारत में भी तेजी से पनप रहा है. श्रीलंका पर 51 अरब डॉलर के कर्ज का बोझ है. चीन का श्रीलंका के ऊपर 5 बिलियन डॉलर से ज्यादा का कर्ज है. 


भारत और जापान जैसे देशों के अलावा आईएमएफ (IMF) एशियन डवलैपमेंट बैंक जैसे संस्थानों का भी लोन उधार है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2021 तक श्रीलंका के ऊपर कुल 35 बिलियन डॉलर का विदेशी कर्ज था, जो अब 51 अरब डॉलर पर पहुंच चुका है.