पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
19-Oct-2023 12:50 PM
By First Bihar
KHAGADIYA : बिहार में समस्तीपुर और जमुई के बाद अब खगड़िया में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई है। यहां गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरगंज बहियार में पुलिस ने गुरुवार की सुबह दो अज्ञात युवकों का शव बरामद किया। दोनो अज्ञात युवकों के चेहरे पर चाकू से हमला कर हत्या की घटना प्रतीत हो रहा है। यह बाद जंगल की आग की तरह इलाके में फैल गई और घटना स्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छानबीन की जा रही है। बीती रात समस्तीपुर के रोसरा में दो व्यवसायी भाइयों को अपराधियों ने गोली मार मौत के घाट उतार दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह गोगरी थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि मीरगंज बहियार में दो अज्ञात युवक का शव फेंका हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर स्थानीय लोगो से पहचान करायी, लेकिन शव की पहचान नही हो सकी। हालांकि, शव को देखने से प्रतीत होता है कि ये दोनों डांसर है। एक युवक डांसर का ड्रेस पहना हुआ है और दूसरा युवक का बाल लड़की के सामान है। लोगो मे चर्चा है कि कही नाच प्रोग्राम से ही दोनो डांसर युवक को उठाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।
उधर, मामलों को लेकर गोगरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि दोनों अज्ञात युवको के शव की फोटोग्राफी कर पहचान कराने की प्रक्रिया की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना को लेकर स्थानीय लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। इधर गोगरी एसडीपीओ रमेश कुमार ने बताया कि दोनों अज्ञात युवकों के शव की शिनाख्त करने की कार्रवाई चल रही है।