ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / सामने आई पटना पुलिस की संवेदनहीनता: CM के काफिले के लिए रोक दी...

सामने आई पटना पुलिस की संवेदनहीनता: CM के काफिले के लिए रोक दी एम्बुलेंस, मिन्नतों के बाद भी नहीं जाने दिया, घंटे भर तड़पता रहा मरीज

29-Sep-2023 07:24 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार पुलिस अपने कारनामों के कारण अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। ताजा मामला राजधानी पटना का है, जहां पुलिस का संवेदनहीन चेहरा एक बार फिर से उजागर हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले को पार कराने के लिए पुलिस ने एम्बुलेंस में जीवन और मौत से जूझ रहे मासूम को रोक दिया। करीब एक घंटे तक मासूम एम्बुलेंस के अंदर बेहोश पड़ा रहा लेकिन पुलिसकर्मियों ने एम्बुलेंस को नहीं जाने दिया। मामला फतुहा थाना क्षेत्र स्थित आरओबी के पास की है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को नालंदा में इथनॉल फैक्ट्री का उद्घाटन करने के बाद वापस पटना लौट रहे थे। सीएम के कारकेट को पार कराने के लिए पुलिस ने पूरी ट्रैफिक को रोक दिया था। गाड़ियों की भीड़ में एक एम्बुलेंस भी शामिल थी। एम्बुलेंस में एक बच्चा बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था और उसकी मां लगातार रोए जा रही थी लेकिन इतने पर भी पुलिसकर्मियों की संवेदना नहीं जगी और करीब एक घंटे बाद जब सीएम का काफिला पार हुआ तब जाकर गाड़ियों को जाने की अनुमति दी गई।


एंबुलेंस के ड्राइवर ने बताया कि फतुहा के एक निजी अस्पताल से बीमार बच्चे को पटना के अस्पताल में ले जाया जा रहा था लेकिन पुलिस ने सीएम के काफिले को पार कराने के लिए ट्रैफिक को बंद कर दिया। पुलिसकर्मियों को बार बार कहने के बावजूद नहीं जाने दिया। बता दें कि हाल ही में ऐसी ही घटना पटना के गंगा पथ पर भी देखने को मिली थी, जहां सीएम के काफिले को पार कराने के लिए एम्बुलेंस को रोक दिया गया था। फर्स्ट बिहार के लिए फतुहा से कौशल कुमार सिंह की रिपोर्ट..