ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल

सचिवालय कर्मियों ने काली पट्टी लगाकर किया काम, मांगे नहीं मानने पर आंदोलन का एलान

सचिवालय कर्मियों ने काली पट्टी लगाकर किया काम, मांगे नहीं मानने पर आंदोलन का एलान

03-Jul-2020 04:04 PM

PATNA : बिहार सचिवालय सेवा संघ का सरकार के खिलाफ विरोध जारी है। पदनाम परिवर्तन और प्रोन्नति के मुद्दे पर सचिवालय कर्मियों ने काली पट्टी लगाकर काम किया। संघ ने सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है कि मांगे नहीं माने जाने पर वे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे। 


बिहार सचिवालय सेवा संघ द्वारा आहूत काला बिल्ला कार्यक्रम का समापन के आखिरी दिन बिहार सचिवालय सेवा संघ के सभी कर्मियों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी लगाकर काम-काज को निपटाया।बिहार सचिवालय सेवा के सचिवालय सहायक का पदनाम परिवर्तित कर केंद्र सरकार के अनुरूप सहायक प्रशाखा पदाधिकारी करने का मामला सरकार के पास  पिछले 5 वर्षों से पड़ा है, इस संबंध में दो बार उच्चस्तरीय वार्ता भी हुई है और इसके लिए सचिवालय कर्मियों द्वारा तीसरी बार आंदोलन किया जा रहा है।   


विरोध कर रहे सचिवालय सेवा संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्र और आसपास के सभी राज्यों में पदनाम परिवर्तन बहुत पहले किया जा चुका है।  सामान्य प्रशासन विभाग की हठधर्मिता के कारण ये मामला पिछले 05 सालों से लंबित है, इस बार बिहार सचिवालय सेवा संघ द्वारा किसी प्रकार के समझौते के मूड में नहीं है और यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। 


आंदोलनकारियों ने बताया कि सचिवालय सहायक के लगभग 60फीसदी  पद रिक्त होने के कारण वर्तमान में पदस्थापित कर्मियों पर काम का बोझ काफी ज्यादा है। कर्मियों की मांग है कि  जल्द से जल्द सचिवालय सहायक की बहाली की जाए। सरकार द्वारा संघ के मुद्दों पर संज्ञान नहीं लेने से सचिवालयकर्मियों में काफी रोष देखा गया। कार्यकारिणी के बैठक के बाद आगे के रणनीति की घोषणा की जाएगी।