BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
19-May-2022 01:16 PM
GOPALGANJ: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। लेकिन एक बहू ने घर में महीनों से चल रही मिनी शराब फैक्ट्री के साथ-साथ राज्य में कानून का कितना पालन किया जा रहा है, इसका भी खुलासा कर दिया है। सास के शराब की तस्करी की कहानी सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल इसने जमीन के अंदर ही देसी शराब की टंकी बना रखी थी और यहीं से शराब की तस्करी की जाती थी। हैरानी की बात यह भी है कि इस टंकी तक पुलिस भी नहीं पहुंच सकती थी।
बहू ने खुद ही सास के इस अवैध कारोबार का खुलासा करा दिया। मामला गोपालगंज के मांझागढ़ थाना इलाके के फुलवरिया गांव का है। जब बहू ने पुलिस को सूचना दी तो पूरी टीम मौके पर पहुंच गई और शौचालय टंकी के पास जमीन के अंदर शराब की टंकी को ध्वस्त कर दिया।
पुलिस ने रसोई घर से मिनी शराब फैक्ट्री चलाने के लिए रखे गये गैस चूल्हा, शराब बनाने वाले उपकरण, केमिकल समेत कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद कर लिया है। गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने बताया कि इस मिनी फैक्ट्री से 52 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। वहीं महिला शराब तस्कर शारदा देवी को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि बिहार में पिछले कई साल से शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ये दावा करते हैं कि इस कानून का पालन पूर्ण रूप से किया जा रहा है। हालांकि लगातार कई ऐसे मामलों का खुलासा हो रहा है, जिसे सुनकर खुद प्रशासन भी दंग रह जाती है। इसी कड़ी में बिहार के गोपालगंज जिले में भी शराब के एक मिनी फैक्ट्री का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।