ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / RJD की बैठक में आरोप-प्रत्यारोप से बचने के लिए निकाला गया रास्ता, अब...

RJD की बैठक में आरोप-प्रत्यारोप से बचने के लिए निकाला गया रास्ता, अब लिखित में हार का कारण बताएंगे नेता

21-Dec-2020 01:40 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा को लेकर बुलाई गई आरजेडी की महत्वपूर्ण बैठक  शुरू हो गई है. प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मौजूदगी में यह बैठक हो रही है. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह कर रहे हैं. इसके अलावा उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव, पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, उदय नारायण चौधरी समेत सभी उम्मीदवार बैठक में मौजूद हैं, जिन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा. पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों को भी इस बैठक में बुलाया गया है, लेकिन हार पर मंथन के लिए बुलाई गई इस बैठक में किसान आंदोलन को लेकर चर्चा हो रही है.

दरअसल आरजेडी की बैठक के शुरू होते ही आलोक मेहता ने इस बात की जानकारी सबों को दे दी कि हार के कारणों के बारे में उन्हें लिखित तौर पर पार्टी नेतृत्व को देना होगा. सभी जिला अध्यक्ष और उम्मीदवार अपनी अपनी तरफ से हार का कारण लिखित तौर पर पार्टी नेतृत्व को मुहैया कराएंगे और आरजेडी नेतृत्व उस पर एक कमेटी गठित कर आवश्यक कार्रवाई करेगा. माना जा रहा है कि आरजेडी के बैठक में आरोप-प्रत्यारोप से बचने के लिए यह रास्ता निकाला गया है. कई उम्मीदवार जिला अध्यक्षों के भीतरघात के कारण हारे हैं और अगर आज की बैठक में खुले तौर पर समूह को बोलने का मौका दिया जाता तो पार्टी की भारी फजीहत हो सकती थी. पार्टी के अंदर अंतर कलह बढ़ता देख यह फैसला किया गया कि लिखित तौर पर पार्टी के उम्मीदवार और जिला अध्यक्ष हार के कारणों की जानकारी देंगे. अगर उनको किसी से शिकायत है तो इसकी भी जानकारी लिखित तौर पर दी जाएगी. बाद में पार्टी इसकी गोपनीयता रखते हुए कमेटी को शिकायत फॉरवर्ड करें कि और वही कमिटी मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए नेतृत्व को जानकारी देगी.

आरजेडी की बैठक के शुरू होने के बाद हार को लेकर या विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई. आलोक मेहता के इतना कहने के बाद अब किसान आंदोलन और केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए गए नए कृषि कानून पर चर्चा शुरू हो गई है. बैठक हार की समीक्षा के लिए बुलाई गई लेकिन यहां निशाने पर केंद्र सरकार है. भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ अब इस बैठक में चर्चा हो रही है.