ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

BIHAR: सहरसा में हाईवा-ऑटो की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल

सहरसा के सौरबाजार में एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार हाईवा और ऑटो की टक्कर में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि आधे दर्जन से ज्यादा घायल हो गए। सभी मजदूर ट्रेन पकड़ने सहरसा जा रहे थे।

Bihar
रफ्तार ने ले ली जान
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहाँ तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दरअसल घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के चकला गांव के समीप की है। जहाँ सवारी से भड़ी एक ऑटो और हाईवा जोरदार टक्कर हो गई हादसे में ऑटो पर सवार दो मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आधे दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। 


जख्मी सभी को इलाज के लिए सौरबाजार CHC में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से मृतक मजदूर के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के बोबिल गांव से एक ऑटो पर सवार आधे दर्जन से ज्यादा मजदूर ट्रेन पकड़ने सहरसा रेलवे स्टेशन आ रहे थे।


इसी दौरान चकला गांव के समीप हाईवा और ऑटो की टक्कर हो गई, जिसमें दो मजदूर की मौके पर मौत हो गई जबकि आधे दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। मृतक मजदूरों में एक का नाम 25 वर्षीय विजय राम है जबकि दूसरे का 45 वर्षीय जवाहर राम है सभी मजदूर एक ही गांव के रहने वाले  बताए जाते हैं। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता