ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

Bihar Politics: प्रतिबंधित क्षेत्र में कैसे पहुंचा मुहर्रम जुलूस? राबड़ी आवास में लालू के सामने हथियारों का प्रदर्शन

Bihar Politics: मुहर्रम के मौके पर राबड़ी देवी के आवास में ताजिया जुलूस और हथियारों के साथ करतब दिखाए गए. सवाल उठ रहे हैं कि प्रतिबंधित वीवीआईपी क्षेत्र में हथियारों के साथ जुलूस को अनुमति कैसे मिली?

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: मुहर्रम के मौके पर रविवार को राबड़ी आवास में ताजिया जुलूस पहुंचा। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग हाथों मे लाठी और भाला लेकर राबड़ी आवास के पास जमा हुए थे। बाद में लालू प्रसाद के बुलावे पर उन्हें राबड़ी आवास में एंट्री मिली। राबड़ी आवास में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लालू के सामने हथियारों के करतब दिखाए। अब यह सवाल उठ रहा है कि कैसे बड़ी संख्या में लोग लाठी और भाला लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गए?


दरअसल, मुहर्रम का महीना इस्लामिक कैंलेडर का पहला महीना होता है। मुस्लिम धर्म को मानने वाले दुनिया भर में मुहर्रम मनाते हैं। शिया समुदाय के लोग पूरे माह पैगंबर हजरत मोहम्मद के नवासे की शहादत को याद कर गम करते हैं। हर साल की तरह इस साल भी इमाम हुसैन की शहादत पर ताजिया जुलूस लेकर शोक जताने लोग राबड़ी आवास पहुंचे हैं।


बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग हाथ में तलवार और लाठी लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे थे। राबड़ी आवास में लालू ने मुस्लिम समुदाय के लोगों का स्वागत किया। सबसे पहले राबड़ी देवी ने ताजिया की पूजा की और इसके बाद लालू के सामने मुस्लिम समुदाय के लोग भाला के साथ करतब दिखाने लगे। लालू प्रसाद बड़े ही चाव से हथियारों का करतब देख रहे थे।


तस्वीरे सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि कैसे तलवार और लाठी लेकर लोग वीवीआईपी और प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गये? प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी तरह का जुलूस निकालने की मनाही रहती है ऐसे में इस इलाके में जहां मुख्यमंत्री और राज्यपाल सहित कई वीवीआईपी का आवास है वहां कैसे ताजिया जुलूस को निकालने की अनुमति दी गयी?

रिपोर्ट- प्रिंस कुशवाहा, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता