Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी
09-Oct-2020 11:02 AM
DESK : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक में यह फैसला लिया की रेपो रेट में फ़िलहाल कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. पहले की तरह इस दर को 4 फीसदी ही रखा जाएगा. इस बात की जानकारी आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने कहा कि, ‘अर्थव्यवस्था में पहली तिमाही में आई गिरावट पीछे छूट चुकी है, स्थिति में अब सुधार के संकेत दिखने लगे हैं’.
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि अब सभी सेक्टर में ग्रोथ देखने को मिल रही है. इसलिए अब कोविड रोकने से ज्यादा फोकस रिवाइवल पर है. उम्मीद है, चालू वित्त वर्ष के आखिरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ पॉजिटिव में आ जाएगा. लेकिन उन्होंने जीडीपी ग्रोथ का अनुमान फिलहाल निगेटिव में रखा है. जीडीपी ग्रोथ 9.5 फीसदी रखा है. वहीं, छोटे कर्जदारों के लिए 7.5 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी दे दी है. साथ ही नए हाउसिंग लोन पर रिस्क वेटेज को कम कर दिया गया है.
दरअसल त्योहारों के सीजन को देखते हुए ये उम्मीद की जा रही थी कि आरबीआई मार्केट डिमांड बढ़ाने के लिए रेपो रेट को और कम कर सकता है. हालांकि, ऐसा हुआ नहीं है. फिलहाल रेपो दर चार प्रतिशत, रिवर्स रेपो दर 3.35 प्रतिशत है.
रेपो रेट वह दर होती है, जिस पर आरबीआई बैंकों को कर्ज देता है. जब भी बैंकों के पास फंड की कमी होती है, तो वे इसकी भरपाई करने के लिए केंद्रीय बैंक यानी आरबीआई से पैसे लेते हैं. आरबीआई की तरफ से दिया जाने वाला यह लोन एक फिक्स्ड रेट पर मिलता है. यही रेट रेपो रेट कहलाता है.