BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
15-May-2022 11:04 AM
PATNA: इस वक़त की बड़ी खबर राजधानी से आ रही है, जहां चोरों का आतंक लगातार जारी है। पटना के सबसे पॉश इलाके एसके पुरी में बीती रात चोरों ने एक अपार्टमेंट के आधा दर्जन फ्लैट में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना की सूचना आज सुबह जैसे ही लोगों को मिली सबके होश उड़ गए।
जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। थाना की पुलिस चोरी की सूचना मिलने के बाद बोरिंग रोड स्थित अपार्टमेंट पहुंच गई। चोरी की घटना के बाद पुलिस ने डॉग स्कोर्ड की टीम को बुलाया और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाला गया जिसमें साफ़ तौर पर देखा गया की अरीब आधा दर्जन चोरों इस वारदात को अंजाम दिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि चोर इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते है और पुलिस प्रशासन को कानों कान खबर तक नहीं मिलती।
स्थानीय लोगो का कहना है कि इस इलाके में पुलिस काफी नहीं है, चाहे रात हो या दिन हो। चोरी की इस वारदात के बाद अब सवाल यह उठता है कि आखिर पुलिस की गस्ती किस तरीके से होती है कि राजधानी के सबसे पॉश इलाके में इतनी बड़ी चोरी की वारदात हो जाती है। इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि यह चोरी नहीं बल्कि लूटपाट की घटना है और वह भी तब हुई जब पुलिस तमाम दावे करती है। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों को तलाशने में जुटी हुई है।