BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
20-Sep-2023 09:50 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में एक बार फिर से अपहरण कारोबार की संख्या बढ़ती हुई नजर आ रही है। राज्य के अंदर आए दिन किसी न किसी इलाके में अपराधियों द्वारा अपहरण की घटना को अंजाम देकर फिरौती की मांग की जा रही है। जिससे लोगों में डर और दहशत का माहौल कायम हो गया है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से जुड़ा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, पटना में छात्रा का अपहरण का मामला सामने आया है। अपराधियों ने परिजनों को फोन कर 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर रही है। यह पूरा मामला जिले के फुलवारी शरीफ का बताया जा रहा है।
दरअसल, राजधानी पटना में कपड़ा दुकानदार की बेटी का अपहरण किया गया है। परिजनों के अनुसार छात्रा कॉलेज ऑफ कॉमर्स में पढ़ती है। यह रोज की तरह छात्रा कॉलेज गई थी, लेकिन देर शाम जब कॉलेज से घर नहीं लौटी तो परिजनों को आशंका हुई। उसके बाद देर शाम छात्रा के पिता के मोबाइल पर अनजान नंबर से 5 लाख की फिरौती मांगी। जिसकी सूचना पटना के फुलवारी थाने में दर्ज कर दी गई है। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बता दें कि,पटना में फिर एक बार छात्रा का अपहरण से इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। हालिया दिनों में ही पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में सोना व्यवसाय के पुत्र का अपहरण किया गया था, हालांकि पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया था। एक बार फिर दुकानदार की बेटी का अपहरण किया गया है। छात्रा के पिता सदर बाजार में कपड़ा का दुकान चलाते हैं। परिजनों सुबह दुकानदार अपने बेटी को कॉलेज छोड़ने के लिए गए थे। इसके बाद दुकान चले गए। देर शाम घर आने पर पता चला कि बेटी कॉलेज से नहीं आई है। उसी वक्त फोन कर फिरौती मांगी गई. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है।
उधर, हालांकि पुलिस के अनुसार अपहरण के साथ-साथ प्रेम प्रसंग की भी बातें सामने आई है। फिरौती की मांग को देखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है. जिस नंबर से फिरौती की रकम का मांगी गई है। पुलिस उसका टावर लोकेशन निकाल कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की बात कह रही है। इधर, परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है।