BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
16-Sep-2023 07:06 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर पिछले एक-दो महीने से शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन कहीं ना कहीं किसी न किसी जिले से डेंगू का नया मामला सामने नहीं आता हो। इसी कड़ी में अब राजधानी पटना में शुक्रवार को डेंगू का नया वेरिएंट डीईएनवी - 4 मिला है। अब तक पटना में डेंगू के डीईएनवी एक, दो और तीन वेरिएंट के ही मरीज मिल रहे थे।
दरअसल, शुक्रवार को आए 15 डेंगू मरीजों के वायरस सिरोटाइप डिस्ट्रीब्यूशन रिपोर्ट में तीन मरीज डीईएनवी - 1, दो मरीज डीईएनवी -2, सात मरीज एनवी 3 वायरस और एक मरीज डीईएनवी 4 वायरस से पीड़ित पाया गया है। 13 सितंबर से 15 सितंबर के बीच डेंगू वायरस के सिरोटाइप डिस्ट्रीब्यूशन रिपोर्ट में डीईएनवी के चार प्रकार से ग्रस्त 26 मरीज पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार डेंगू का डीईएनवी 4 वेरिएंट लंबे समय से विशेषज्ञों की नजर में नहीं आया था। विशेषज्ञ उस मरीज का पता लगा रहे हैं, जिसमें यह वायरस मौजूद है। यह मरीज अस्पताल के ओपीडी में इलाज के लिए आया था। मरीज मिलने के बाद इस वेरिएंट से संबंधित लक्षण सहित अन्य सूचनाओं का पता लगाया जा सकेगा।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी डेंगू बुलेटिन के अनुसार पटना में शुक्रवार को 53 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 48 को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। एम्स पटना में सबसे ज्यादा 20 मरीज भर्ती हुए हैं। इसके बाद पीएमसीएच में 14, एनएमसीएच में 9 और आईजीआईएमएस में 5 मरीज इलाजरत हैं। बताते चलें कि डेंगू जांच के लिए पटना के सरकारी अस्पतालों में लगभग तीन सौ सैंपल भेज गए थे।
मालूम हो कि, राजधानी के बोरिंग कैनाल रोड, पाटलिपुत्र कॉलोनी, अगमकुआं, राजेंद्रनगर, शेखपुरा, पीसी कॉलोनी, लोहिया नगर, अभियंता नगर, अनीसाबाद आदि इलाके डेंगू के हॉट-स्पॉट बने हुए हैं।
आपको बताते चलें कि, डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए डेंगू नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यह 24 घंटे मरीजों की सहायता के लिए उपलब्ध है। डेंगू से जुड़ी जानकारी के लिए लोग 0612-2951964 पर संपर्क कर सकते हैं। यहां अस्पतालों में बेड एवं प्लेटलेट्स की उपलब्धता से संबंधित जानकारी एक फोन कॉल पर जरूरतमंदों को मिल सकेगी।