ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / राजधानी में लाखों रुपयों के साथ हिरासत में लिया गया पढाई करने आया...

राजधानी में लाखों रुपयों के साथ हिरासत में लिया गया पढाई करने आया युवक, एक्शन में आया आयकर विभाग

28-Sep-2023 07:52 AM

By First Bihar

PATNA : राजधानी पटना से 30 लाख रुपये लेकर मोतिहारी जा रहा युवक को आरपीएफ ने डाउन वैशाली एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद राजकीय रेल थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। गिरफ्तार युवक पूर्वी चंपारण जिले के दुबौली थाना क्षेत्र के छपवा गांव निवासी जहूर मियां के पुत्र आजाद आलम बताया गया है।  


वहीं, इतनी बड़ी रकम कहां से आया। पटना से कौन दिया। मोतिहारी में किस दुकानदार के पास युवक लेकर जा रहा था। युवक इस धंधे में कब से लिप्त है। इन सारी बातों की जानकारी हासिल करने के लिए आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने काफी प्रयास किया। लेकिन कुछ खास बात निकलकर सामने नहीं आया। हालांकि, पूछताछ के बाद अभियुक्त को राजकीय रेल थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल, इस घटना की जानकारी आयकर विभाग के अधिकारी को दे दिया गया है। उन लोगों ने भी छानबीन शुरू कर दी गई।


बताया जा रहा है कि, प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि युवक पटना में रहकर तैयारी करता है। इसके एक परिचित ने बताया कि रुपये से भरा बैग मोतिहारी पहुंचा देने पर उसकेएवज में उसको दो हजार रुपये दुकानदार देगा। उसके बाद उसको फोन कर गांधी मैदान के पास बुलाया और 30 लाख रुपयों से भरा बैग थमा दिया। उसके बाद युवक पटना से बस पकड़ कर हाजीपुर आया। 


उसके बाद वहां से 12554 डाउन वैशाली एक्सप्रेस पकड़कर मुजफ्फरपुर आ रहा था। चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने युवक को पैसा के साथ पकड़ लिया। बताया जाता है कि पैसा हवाला का भी हो सकता है। इसकी छानबीन की जा रही है। मोबाइल की जांच से खुलेगा राज युवक के पास से बरामद 30 लाख रुपये का राज उसके पास से बरामद मोबाइल फोन से खुल सकता है। इसकी गहराई से जांच होगी तो पता चल जाएगा कि पटना का कौन वह शख्स है जिसने मोतिहारी के एक कारोबारी के पास इतनी मोटी रकम भेजी थी।