Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?
10-May-2022 02:23 PM
NALANDA: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि उन्होंने पूर्व जिला परिषद सदस्य अनीता देवी के बेटे इंद्रजीत उर्फ अंशु को निशाना बना लिया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि अंशु अपनी बर्तन की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान हथियारों से लैस होकर कुछ बदमाश आए और उसे गोली मार दी।
घटना नालंदा जिले के पावापुरी थाना इलाके के बकरा गांव की है। गोली की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप के साथ अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश बड़ी आसानी से भाग निकले। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश उसकी मौत हो चुकी थी। इधर पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।
इस घटना के बाद से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपराधी कितने बेलगाम हो चुके हैं। राज्य में लगातार ऐसी कई घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी फरार हो रहे हैं, लेकिन पुलिस के हाथ हर बार खाली रह जाते हैं। अब देखना यह होगा कि इस घटना को लेकर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।