मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
07-Nov-2019 07:07 PM
By Tahsin
PURNEA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पूर्णिया से जहां एकसाथ 5 घरों में भीषण आग लग गई. इस आगलगी में पांचों घरों की लाखों रुपयों की संपत्ति धूं-धूं कर जलकर राख हो गई. आनन-फानन में स्थनीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की. उन्होंने फौरन फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है.
घटना जिले के बायसी प्रखंड इलाके की है. जहां बायसी हाई स्कूल के पीछे अचानक 5 घरों में भयानक आग लग गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बाहर निकाला गया. स्थानीय लोग भी अग्निशमन की टीम के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं.
इस भीषण आगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक शादाब, आलम, बुद्धन, फिरोज और अफरोज के घरों में आग लगी है. बताया जा रहा है कि ये सभी लोग फल बेचकर गुजारा करते हैं.