ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, कहा.. जनादेश...

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, कहा.. जनादेश को स्वीकार करता हूं

11-Mar-2022 01:15 PM

DESK : पंजाब विधानसभा में कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को पद से इस्तीफा दे दिया. हालांकि राज्यपाल ने उनसे आग्रह किया है कि वह नई सरकार का गठन होने तक कार्यवाहक सीएम का पद संभालते रहें. सीएम चन्नी ने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को दे दिया है. उन्होंने मुझे और कैबिनेट को नई सरकार के शपथ ग्रहण तक जारी रहने के लिए कहा. मैं लोगों के जनादेश को स्वीकार करता हूं.


बता दें, पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा. पार्टी के तमाम दिग्गज नेता चुनाव हार गए. खुद सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी हार गए. वह दो सीटों भदौड़ व चमकौर साहिब सीट से चुनाव मैदान में थे. यहां आप प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की. इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी चुनाव हार गए. सिद्धू को भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने हराया. चुनाव में चन्नी सरकार के अधिकांश मंत्री चुनाव हार गए. उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को भी हार का सामना करना पड़ा.


चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला. पार्टी को कुल 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटों पर जीत मिली, जबकि कांग्रेस महह 18 सीटों पर ही सिमट गई. पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटें जीती थी. वहीं, अकाली दल को चार सीटें मिली. अकाली दल के दिग्गज नेता प्रकाश सिंह बादल व सुखबीर सिंह बादल भी चुनाव हार गए.