पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
30-Oct-2023 12:26 PM
By First Bihar
KHAGADIYA : बिहार के खगड़िया से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां कुकर ब्लास्ट करने से मां और बेटी बुरी तरह घायल हो गई। जिसके बाद दोनों घायलो को परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। इलाज के दौरान बच्ची को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। यह घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दक्षिणी भदास गांव की है। सोमवार की सुबह खाना बनाने के दौरान कुकर फट गया जिसकी चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बेटी की मौत हो गई। वही घटना में मृतका की मां घायल हो गई।
वहीं, मृतका जिले के मानसी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बलहा गांव के बाटो सहनी की डेढ़ वर्षीय बेटी मिस्टी कुमारी और घायल उसकी मां 25 वर्षीया विजुला देवी बताया जा रहा है। यह विजुला देवी दक्षिणी भदास गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। खाना बनाने के दौरान कुकर ब्लास्ट कर गया। उस समय दोनों किचेन में ही थे। घटना में मां और बेटी बुरी तरह घायल हो गईं।
जिसके बाद दोनों घायलो को परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां इलाज के दौरान बच्ची की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर दिया गया लेकिन बेहतर इलाज के लिए हाईयर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे। लेकिन रेफर करने के कुछ देर बाद ही बच्ची की मौत हो गई।
उधर, मृत बच्ची की मां का इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। कुकर फटने के स्थल का पुलिस ने वेरिफिकेशन किया है। वहां से साक्ष्यों का संकलन भी किया गया है। घटना से स्थानीय लोग डरे हुए हैं क्योंकि आज अधिकतर घरों में प्रेशर कुकर का उपयोग किया जाता है। पुलिस ने भी लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। परिजन कुकर बेचने वाले दुकानदार की तलाश कर रहे हैं ताकि निर्माता कंपनी तक पहुंचा जा सके।