BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज
01-Oct-2023 08:06 AM
By First Bihar
PATNA : महात्मा गांधी की 154वीं जयंती से पहले आज देशभर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान किया जाएगा। PM मोदी ने सुबह 10 बजे से एक घंटे के लिए लोगों से स्वच्छता के लिए श्रमदान की अपील की है। वहीं, इस योजना के बीच बिहार की राजधानी पटना को साफ़ रखने की जिम्मेवारी उठाने वाले तबका काफी नराज है और वो अपनी मांगों को लेकर पिछले 10 दिनों से हड़ताल पर हैं। लिहाजा पूरी पटना में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
दरअसल, पटना नगर निगम के आउटसोर्सिंग व्यवस्था के तहत कार्यरत सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताल के नौवें दिन नगर निगम के वाटर सप्लाई से जुड़े दैनिक कर्मियों ने पटना के मिलर हाई स्कूल के पास वाटर सप्लाई प्लांट को ठप कर दिया। इससे पटना में जलापूर्ति ठप हो गई। जलापूर्ति से जुड़े 245 कर्मियों ने पटना के 200 से अधिक वाटर सप्लाई प्लांट को ठप करके अपना विरोध प्रकट किया। इससे पटना में जलापूर्ति की समस्या उत्पन्न हो गई है।
वहीं, पटना नगर निगम के नगर आयुक्त ने कहा कि कुछ जगहों पर जलापूर्ति बाधित करने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि कार्य पर तैनात सफाईकर्मियों को जबरन हड़ताल में शामिल करने के लिए कुछ लोगों ने उन्हें जूते का माला पहनाया है। यह निंदनीय घटना है। इसके विरोध में आज सफाई ड्यूटी पर तैनात सफाईकर्मी को सभी 75 वार्ड में देर शाम गुलाब के फूल का माला पहनाकर सम्मानित किया जाएगा।
उधर, पीएम मोदी ने इस श्रमदान के लिए एक तारीख, एक घंटा, एक साथ का नारा दिया है। उन्होंने कहा स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और इसका हर प्रयास मायने रखता है। आज के अभियान के लिए देशभर में 6.4 लाख जगहों को चुना गया है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को बताया कि स्वच्छता पखवाड़े की थीम कचरा मुक्त भारत है। देश भर में 6.4 लाख से ज्यादा साइटों को श्रमदान के लिए चुना गया है। इनमें 35 हजार आंगनवाड़ी, 22 हजार बाजार, 7 हजार बस स्टैंड, 1 हजार गौ शालाएं और 300 चिड़ियाघर शामिल हैं।