Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
17-Sep-2020 04:14 PM
By saif ali
MUNGER : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 70 साला के हो गए. देशभर में पीएम मोदी का जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है. लोग उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं. वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी के जन्मदिन पर देश के बेरोजगार युवक 'राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस' भी मना रहे हैं. बिहार में 2 रुपये में 2 पकौड़ा बेचकर युवाओं ने अनोखे अंदाज में पीएम मोदी का विरोध किया.
कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मना रही है. प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस का नाम दिया है. कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई बेरोजगारी के मुद्दे पर पकौड़ा बेचकर आज विरोध दर्ज करा रहा है. बिहार के मुंगेर में भी आम छात्रों ने पकौड़ा बेचकर अनोखे अंदाज में पीएम मोदी का विरोध किया.
मुंगेर शहर के चौक चौराहों, मुख्य बाजार में ग्रैजुएट, मास्टर्स डिग्री होल्डर छात्र ठेले पर प्लेट में सजा कर पकोड़ा बेचते हुए नजर आएं. मुंगेर के बेरोजगार छात्रों ने बताया कि केंद्र नीतियों के खिलाफ और पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वह बरोजगारी दिवस मना रहे हैं. क्योंकि पीएम मोदी ने एक प्रधानमंत्री के रूप में सिर्फ देश को छलने का काम किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में जिस तरीके से बेरोजगारी बढ़ी है. कामगार युवकों की नौकरी गई है. उसके लिए आक्रोशित युवक पीएम मोदी और उनकी नीतियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. मुंगेर के बेरोजगार युवकों का कहना है कि जब देश में रोजगार देने की बात कही जाती है, तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को पकौड़ा बेचने की सलाह देते हैं. उनके इसी बयान को याद कर विरोध किया जा रहा है. देश में बेरोजगारी के कारण युवाओं की स्थिति बहुत ख़राब है. इसलिए यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और 2 रुपये में 2 पकौड़ा बेचा रहा है.